संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। बुढ़पुर के जंगल में किसानों को तेंदुआ और एक शावक दिखा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसानों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा।
बुढ़पुर गांव के जंगल में किसान ओमप्रकाश, सुधीर, मोहित और धर्मवीर खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने रास्ते पर एक तेंदुआ व उसके साथ एक शावक देखा। किसानों ने बताया कि तेंदुए को देखकर वह सभी खेतों से गांव में भाग गए और रेंजर बड़ौत को सूचना दी। जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। किसानों का आरोप है कि वन विभाग का कोई भी रक्षक जंगल में नहीं आया। किसानों ने लाठी-डंडे लेकर खुद ही तेंदुए की तलाश की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। किसानों का कहना था कि पिछले कई दिन से जंगल में तेंदुआ और शावक देखा जा रहा है, जिससे किसानों में भय का माहौल है। इस मौके पर किरणपाल, मनीष, ओमपाल, पप्पू, जयवीर, अनिल, सचिन, संजय, राजेश, संजीव मौजूद रहे।