फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी विद्युत दरों की मार झेल रहे किसान : अनु मलिक

विज्ञापन
बड़ौत में पत्रकारों से बातचीत करते किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने कहा कि आज जनपद का किसान बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरों सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन न तो इस ओर शासन ध्यान दे रहा है और न ही प्रशासन। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 26 सितंबर को बड़ौत तहसील में महापंचायत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर उनका संगठन लगातार आवाज उठा रहा है। किसानों की विभिन्न समस्या जैसे जनपद में सभी किसानों की गन्ने का बकाया भुगतान, बागपत चीनी मिल का दोहरीकरण, चौगामा नहर परियोजना पूर्ण हो, आवारा गोवंश की व्यवस्था, रजबहों की सफाई समेत अनेकों मुद्दों को लेकर 26 सितंबर को बड़ौत तहसील में महापंचायत होगी, जिसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कालूराम तोमर, अमित, यशवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें