दोघट। आजमपुर मुसलम गांव में बृहस्पतिवार को किसानों की बैठक हुई। इसमें दौराला गन्ना समिति की ओर गांव के सैकड़ों किसानों के गन्ना बांड न भेजे जाने पर नाराजगी जाहिर की गई। साथ ही एक सप्ताह के अंदर बांड नहीं भेजे जाने पर समिति के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। वक्ताओं ने बताया कि आजमपुर मुलसम गांव में दौराला मिल के ए व सी गन्ना क्रय केंद्र है। गन्ना समिति की ओर से गांव के पांच सौ बांड में से मात्र 162 किसानों के कैलेंडर भेजे गए है। जिन किसानों के कलेंडर भेजे गए है उनमें भी बेसिक कोटा कम कर दर्ज किया गया है। कहना था कि गत वर्ष भी समिति ने किसानों के कलेंडरों में त्रुटियां छोड़ दी थी, जिससे उन्हें परेशानियों से जूझना पड़ा था। बैठक में प्रमोद, शोकिन्द्र, कुशल, सतपाल, पप्पू, बिल्लू, यशपाल, देशपाल, विरेंद्र, मदन मौजूद रहे। उधर, जिला गन्ना अधिकारी मेरठ आनंद शुक्ला का कहना है कि मामले की जानकारी कराकर त्रुटियों को दुरुस्त कराया जाएगा तथा समय से किसानों के कैलेंडर भिजवाए जाएंगे।