बागपत। फैजपुर निनाना गांव में बिजली के तारों की चिंगारी से एक किसान की आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहां पहुंचे किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फैजपुर निनाना गांव के किसान सतबीर सिंह ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से बिलजी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिसके तारों के आपस में टकराने पर चिंगारी उसके खेत में गिर गई। जिससे गेहूं की फसल में आग लग गई। किसान ने बताया कि एक साल पहले भी तारों की चिंगारी से उसकी फसल जल गई थी। किसान ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।