बागपत कलक्ट्रेट में अर्द्धनग्न होकर जुलूस निकालते हुए नारेबाजी करते भाकियू कार्यकर्ता और किसा?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। बकाया गन्ना भुगतान की मांग और विजिलेंस की छापा मरने के विरोध में कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने बुधवार को अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट भवन का चक्कर लगाकर विरोध जताया। मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
किसान दिवस का बहिष्कार कर 21 सितंबर से कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। दूसरे जनपदों के भाकियू कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर समर्थन दिया। धरने पर बैठे किसानों ने मांगे पूरी नहीं होने पर नारेबाजी की। उधर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन भी किया। किसानों ने कहा कि 18 अक्तूबर को होने वाली महापंचायत में कड़ा निर्णय लिया जाएगा। मौके पर इंद्रपाल चौधरी, बिजेंद्र, धर्मपाल, सुक्रमपाल, राजीव, प्रदीप धामा मौजूद रहे।