किसानों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
दोघट। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के मुआवजे को लेकर हो रही समस्याओं को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को किसानों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक क्रमिक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी।
भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की मांग को लेकर टीकरी, हिम्मतपुर सूजती और गांगनौली के किसान पिछले छह दिन से टीकरी-सूजती चौराहे पर क्रमिक अनशन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि भूमि मुआवजा, खड़ी फसल का मुआवजा, रकबा दुरुस्तीकरण, पैमाइश की त्रुटियाें का अभी तक समाधान नहीं किया है। बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने किसानों के क्रमिक अनशन पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वह किसानों के साथ हैं। वहीं कुछ किसानों ने घंटों अर्धनग्न होकर प्रदर्शन भी किया।
इस दौरान थंबा चौधरी यशपाल सिंह, गौरव, सहेंद्रपाल, राजेंद्र राठी, नरेंद्र पंवार, रामपाल, चरण सिंह, याकूब, ओमपाल, सतपाल, जयपाल, राजकुमार, लोकेंद्र, धर्मपाल, अमित राठी, अरुण राठी, महिपाल सिंह, सतेंद्र, आजाद, कुशेंद्र आदि मौजूद रहे।