फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र बिनौली पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। गेहूं क्रय केंद्र बिनौली पर अव्यवस्था को लेकर किसानों ने हंगामा किया। किसान गेहूं की ट्राली पहले तुलवाने को लेकर आपस में तीखी नोकझोंक करते नजर आये। सरकार द्वारा गेहूं तोल का कार्य 15 जून को बंद कर दिया जायेगा, इसी कारण सोमवार को लगभग 60 ट्राली गेहूं लेकर किसान क्रय केंद्र पर पहुंच गये। किसानों ने मेरठ बड़ौत मार्ग साइडों में अपनी गेहूं से भरी ट्रालियों को खड़ा कर दिया। जिस कारण मेरठ बड़ौत मार्ग पर जाम लग गया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। वही किसानों ने केंद्र पर गेहूं तोल में हो रही अव्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया। वही केंद्र प्रभारी दीपक वर्मा का कहना है कि सरकार के एक दिन में कुल 300 क्विंटल गेहूं की तोल करने के निर्देश हैं, किसानों के गेहूं तोल नंबर के अनुसार ही तोले जा रहे हैं। उधर किसान नेता रविन्द्र हटटी का कहना है कि गेहूं क्रय केन्द्र दलालों का अड्डा बन गया है। जिस कारण बहुत से किसान गेहूं बेचने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गेहूं क्रय केन्द्र पर सक्रिय दलालों को जल्द नहीं हटाया गया तो धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें