फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घटतौली के विरोध में किसानों ने क्रय केंद्र पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। टांडा मार्ग पर बिजलीघर के पास स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली के विरोध में किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि मलकपुर शुगर मिल के तौल लिपिक पर नियमित तौल न करने और एक पर्ची पर 60 किलो से अधिक घटतौली करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों ने गन्ना विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने घटतौली पर अंकुश लगाने की मांग की। उधर बड़ौत-टांडा सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति से निजात दिलाने की मांग की। हंगामा करने वालों में वीरेंद्र, जयपाल, हरेंद्र, तेजवीर, विकास, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। कैन मैनेजर मुकेश मलिक का कहना है कि गन्ना क्रय केंद्र के कांटे की जांच की जा रही है। जिसमें कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें