फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर 28 वें दिन भी किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर औद्योगिक पुलिस चौकी के पास किसानों का धरना 28वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रालोद नेता संजीव मान ने कहा कि जब से देश में मोदी की सरकार आयी है, तभी से हर वर्ग के लोग दुखी हैं। अपना हक पाने के लिए लोगों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है। चुनाव के दौरान मोदी ने लोगों से बड़े-बड़े वायदे किए, लेकिन अब वह जनता को भूल गए। यदि मोदी किसान हितैषी होते, तो नए कृषि कानूनों न बनाते। धरने की अध्यक्षता रामकिशन ने की व संचालन नीरज पंडित ने किया। इस अवसर पर देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह, जयवीर सिंह तोमर एडवोकेट, ब्रजपाल सिंह ने किसानों से आगामी 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए तैयार रहने का आहवान किया। इस अवसर पर आचार्य बलजोर सिंह, थांबेदार यशपाल सिह, विक्रम आर्य, सभासद आशुतोष तोमर, वीरेन्द्र गुराना, गौरव, शरद तोमर, सूबे सिंह रमाला, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें