फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ने की बुवाई में लगे किसान, मिलों पर कम पहुंच रहा गन्ना

Sat, 17 Feb 2024 02:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। किसान शरदकालीन गन्ने की बुवाई के लगे हैं। जिससे कारण चीनी मिलों पर गन्ना कम पहुंच रहा है। बागपत शुगर मिल पर लगभग दस प्रतिशत और रमाला शुगर मिल पर 25 प्रतिशत गन्ना कम पहुंच रहा है।
विज्ञापन

बागपत शुगर मिल के प्रबंधक वीपी पांडेय ने बताया कि शरदकालीन गन्ने की बुवाई चल रही है। बुवाई के कारण गन्ने की छिलाई कम हो रही है। जिससे मिल पर गन्ने की आवक कम हो रही है। पिछले कुछ दिन में मिल पर गन्ने की आवक दस प्रतिशत कम हुई है। रमाला शुगर मिल के सीसीओ रामसेवक ने बताया कि गन्ना बुवाई के कारण क्रय केंद्रों पर गन्ना कम पहुंच रहा है। मिल गेट पर तौल कम हो रही है। पिछले एक सप्ताह से मिल पर लगभग 25 प्रतिशत कम गन्ना पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें