फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मलकपुर गांव में किसान की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर गांव में किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को जई के खेत में फेंक दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक किसान के बेटे ने अज्ञात में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मलकपुर गांव निवासी यशपाल (65) पुत्र राम सिंह बुधवार शाम साढ़े चार बजे खेत के लिए गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बृहस्पतिवार सुबह जब गांव के किसान खेतों में काम करने गए तो यशपाल का शव निर्वस्त्र अवस्था में जई के खेत में पड़ा मिला। यशपाल के मुंह में कपड़ा ठूंसा था। सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर संजय शर्मा, एसओजी टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे नितिन ने अज्ञात में तहरीर दी है। किसान की मौत से परिजन गमगीन है।
इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि शराब पीने के दौरान झगड़े होने पर गला व मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है, क्योंकि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें