रोहाना कलां। शुगर मिल रोहाना कलां ने किसानों का 10 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। मिल के प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने बताया कि मिल ने किसानों के 14 दिसंबर तक पेराई किए गए गन्ने का करीब 10 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है। उधर, शुगर यूनिट में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें 165 कर्मचारियों एवं किसानों ने जांच कराई।इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने चेकअप कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न बीमारियों की जांच कर सुझाव दिए गए। इस अवसर पर भानू प्रताप सिंह, केपी सिंह, आरके तिवारी, संजीव चौधरी, सत्यम मलिक व जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद