फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को विदाई समारोह कार्यक्रम हुआ, जिसमें जिला जज सुधीर कुमार को विदाई दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला जज के कार्यकाल के बारे में बताया कि किस तरह से उनके कार्यकाल में न्यायिक अधिकारियों व बार के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया। जिससे वादकारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी गई। कार्यक्रम में लखनऊ खंडपीठ के अधिवक्ता प्रशांत अटल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 45वीं स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले एडीजे कृष्ण कुमार और सिल्वर पदक जीतने वाली फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम की न्यायाधीश चंचल को सम्मानित किया। मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तोमर, महामंत्री संदीप ठाकुर, नरेंद्र पाल शर्मा, रामपाल नेहरा, सोमेंद्र ढाका, श्याम सिंह चौहान, नरेंद्र पंवार बली, कपिल डेढ़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें