बागपत। निवाड़ा गांव में शुक्रवार की रात में जाहिद की बेटी रूमा का निकाह हुआ। कंकरखेड़ा (मेरठ) निवासी जैकी चौहान बारात लेकर आए और सादगी से निकाह कर दुल्हन लेकर चले गए। जाहिद ने कहा कोरोना वायरस का असर कम करने के लिए सरकार ने लॉकडाउन कर रखा है। लॉकडाउन होने के कारण बारात नहीं बुलाई गई और न ही रिश्तेदारों और गांव के लोगों को बुलावा भेजा। चार बाराती ही आए थे।