बिनौली। बड़ौत में बसंत पंचमी के दिन जैन साधु की दीक्षा लेने जा रहे बिनौली के संभव जैन का शुक्रवार को बिनौली जैन स्थानक मंदिर में समाज के लोगों व महिलाओं ने दीक्षार्थी को तिलक लगाकर विदाई रस्म को पूरा किया।
बिनौली निवासी हरीश जैन हलवाई के पौत्र संभव जैन उम्र 18 वर्ष पुत्र रोहित जैन 26 जनवरी बसंत पंचमी के दिन बड़ौत के ऋषभ जैन सभागार में तपस्वी धन्ना मुनि महाराज के सानिध्य में जैन साधु दीक्षा ले रहे हैं। उनके दीक्षा लेने पर जैन स्थानक मंदिर में समाज के लोगों ने दीक्षार्थी को तिलक लगाकर विदाई रस्म को पूरा किया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दीक्षार्थी की आरती उतारी। इस दौरान अमित राय जैन, सत्यप्रकाश गोयल, प्रधान उपेंद्र धामा, धनकुमार जैन, पूर्णचंद जैन, अवनीश जैन, योगेश जैन, अंकित जैन मौजूद रहे।