फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: साजिद के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। किरठल गांव के साजिद के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को मृतक के परिजन एसपी से मिले। उन्होंने एसपी से गवाहों के बयान दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

किरठल गांव निवासी आबिद ने बताया कि उसके भाई साजिद की हत्या कर 18 अगस्त को शव पेड़ पर लटका दिया गया था। आरोप लगाया कि उसके भाई साजिद की हत्या गांव के ही संजीव, मनोज, वीशू, विराट ने नौकर भगाने के शक में की थी। जिसके बदले उसके भाई से 70 हजार रुपये भी मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के कई दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने एसपी से गवाहों के बयान दर्ज कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मांग करने वालों में मीर हसन, अब्दुल करीम समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें