बागपत। पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले 2020 कर्मियों के परिवारों को सरकार ने अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। बागपत जिले में नौ कर्मियों के परिवारों को अनुग्रह राशि मिलेगी। यह सभी शिक्षा विभाग से हैं। शासन से जारी की गई सूची में हेड मास्टर रहे दरबान सिंह राणा, सहायक अध्यापक अरविंद कुमार, अरुण कुमार, कोमल चौधरी, राजेश सिंह पंवार और मंजूलता, हेड क्लर्क नगेंद्र मान, शिक्षा मित्र सचिन शर्मा व नीरज कुमार के नाम शामिल हैं। इन सभी के परिवारों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता मिलेगी।