बावली रोड पर एटीएम से निकले नकली नोट दिखाता बावली गांव निवासी रुस्तम
- फोटो : BARAUT
एटीएम से निकले नकली नोट, एसडीएम से शिकायत
बागपत, बड़ौत। बावली रोड स्थित एक बैंक के एटीएम से 500-500 के दो नोट नकली निकले तो ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। ग्राहकों ने इस संबंध में एसडीएम से शिकायत की है।
बावली गांव निवासी रुस्तम ने बावली रोड स्थित एक बैंक के एटीएम से 20 बीस हजार रुपये निकाले। रुपयों को गिनने के दौरान दो नोट 500-500 के नकली मिले। इस पर रुस्तम ने बैक शाखा प्रबंधक का नंबर न होने की वजह से एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम सुभाष सिंह का कहना था कि अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलती है तो एलडीएम से बातचीत कर हल निकाला जाएगा। संवाद