फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सीबीआई अधिकारियों की जमानत रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर दो महिला और तीन पुरुषों ने दस नवंबर को खेकड़ा नगर स्थित पूजा मेडिकल स्टोर के संचालक से पांच लाख की ठगी का प्रयास किया था। मेडिकल स्टोर मालिक से 35 हजार रुपये ले भी चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया था। 11 नवंबर को पुलिस ने पांचों का चालान कर दिया था। जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार ने बताया कि इन पांचों ने जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। शुक्रवार को जिला जज सुधीर कुमार ने सभी दलीलों को सुनते हुए इनकी जमानत रद्द करने का निर्णय सुनाया। इसके बाद सभी पांचों को वापस कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें