फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फैजपुर निनाना बनी जिले की पहली डिजिटल ग्राम पंचायत

Sat, 21 Sep 2024 05:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना ग्राम पंचायत जिले की पहली डिजिटल ग्राम पंचायत बन गई है। पंचायत में कराए गए सभी कार्यों के साथ गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेंगी। इतना ही नहीं गांव की उपलब्धियां, कितने युवाओं को नौकरी और क्या-क्या पुरस्कार मिले हैं और गांव की आबादी कितनी है यह सभी जानकारी वेबसाइट से ली जा सकेगी।
विज्ञापन

जिले में 244 ग्राम पंचायत है, लेकिन अभी तक कोई भी ग्राम पंचायत ऑनलाइन नहीं हो सकी थी। पंचायत को डिजिटल बनाने की तरफ फैजपुर निनाना गांव की प्रधान प्रीति ने कदम बढ़ाया है। प्रधान ने गांव की वेबसाइट बनाते हुए सभी कार्यों को ऑनलाइन कर दिया है। उन्होंने साढ़े तीन साल में गांव में क्या-क्या कार्य कराए है उसकी सूची भी डाल दी है। इतना ही नही गांव में शहीद कैप्टन महाराज सिंह के नाम पर बनाए गए अमृत सरोवर तालाब, हाईटेक लाइब्रेरी, लाइब्रेरी से कितने युवाओं को नौकरी मिली, पंचायत को क्या-क्या पुरस्कार मिले, इंटर काॅलेज, प्राइमरी स्कूल, अस्पताल आदि की जानकारी साइट पर मिलेगी। प्रधान ने वेबसाइट पर बताया कि गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मॉडल बनाने में प्रथम स्थान भी प्राप्त हुआ है।
-

वेबसाइट पर गांव की आबादी के साथ घरों की संख्या भी ऑनलाइन
प्रधान प्रीति देवी व राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित धनकड़ ने बताया कि वेबसाइट पर गांव की पूरी जानकारी है। गांव में 2011 जनगणना के तहत गांव की आबादी से लेकर घरों की संख्या ऑनलाइन कर दी गई है। बताया कि आबादी 5735 है, जो 890 घरों में परिवार रहते है। यहां 2604 महिलाएं हैं, जो 45.4 है। गांव की साक्षरता दर 64.2 है। महिला साक्षरता दर 23.6 है। गांव में अनुसूचित जाति की आबादी 18.9 और अनुसूचित जनजाति से कोई परिवार नहीं रहता है। 29.5 प्रतिशत लोग खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन

-

- जिले के सभी ग्राम पंचायतों को भी वेबसाइट बनाकर गांव के इतिहास व अन्य कार्यों की जानकारी अपलोड करनी चाहिए। फैजपुर निनाना गांव ने वेबसाइट बनाकर अच्छा कार्य किया है। गांव की आबादी के साथ-साथ कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी ऑनलाइन की गई है, जो हाईटेक की तरफ एक अच्छा कदम है। - नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें