फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खून से लिखा पत्र लेकर कलक्ट्रेट पहुंची फैजल्लापुर की छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजल्लापुर की रहने वाली छात्रा ने खेकड़ा के एक कालेज प्रबंधन पर फीस लेने बाद भी प्रवेश नहीं देने और विरोध करने पर धमकी का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत लेकर बुधवार को छात्रा खून से पत्र लिखकर कलक्ट्रेट पहुंची और डीएम से कालेज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

छात्रा रूपा का कहना है कि उसने खेकड़ा के एक कालेज में एमएड में प्रवेश लिया था। उसने कालेज की पूरी फीस जमा की थी। एक फरवरी को वह साइबर कैफे पर परीक्षा फार्म भरने के लिए गई थी, मगर उसका फार्म नहीं भरा जा सका। कालेज में जानकारी करने पर पता चला कि कालेज में उसका प्रवेश ही नहीं है। उसने कालेज प्रबंधन के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि कालेज प्रबंधन से उसके साथ अभद्रता कर वहां से भगा दिया। बुधवार को उसने खून से पत्र लिखकर डीएम से जांच कराकर कालेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें