फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सामाजिक और रसायन विज्ञान के पेपर से खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

Fri, 08 Mar 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल का सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट का रसायन विज्ञान का पेपर काफी आसान आया। पेपर आसान आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर में काफी अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- सामाजिक विज्ञान का पेपर काफी आसान आया। पेपर हल करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। पेपर में अच्छे अंक मिलेंगे। - तव्वसुम, बागपत
- सामाजिक विज्ञान का पूरा पेपर सलेबस से और तैयारी के अनुसार आया। पेपर हल करने में कोई दिक्कत नहीं आई। पेपर आसान आया। - अवलीन, बागपत
- अभी तक सभी पेपर काफी आसान आए थे, रसायन विज्ञान के पेपर को लेकर थोड़ी चिंता सता रही थी, मगर पेपर काफी आसान आया। - निरांगना, बागपत
- रसायन विज्ञान के पेपर को काफी अच्छी तैयारी की हुई थी और पेपर भी उसकी तैयारी के आधार पर ही आया। अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। - इशिका, खेकड़ा
- रसायन विज्ञान के पेपर को लेकर डर सता रहा था कि पेपर आसान आएगा या कठिन आएगा। मगर पेपर को देखते ही सारी परेशानी दूर हो गई। - तुलसी शर्मा, खेकड़ा
- अन्य पेपर की तरह रसायन विज्ञान का पेपर भी आसान आया। पेपर हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। रसायन विज्ञान में बेहतर अंक मिलेंगे। - कशिश, बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें