फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल के बढे़ दामों पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान में सपा नगर अध्यक्ष जगपाल यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फसलों के उचित दाम न मिलने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। सरकार ने अब किसानों पर कृषि कानूनों का बोझ और लाद दिया। कृषि कानून किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर देंगे। उन्होंने लगातार बढ़ती डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर भी रोष जताया। इस दौरान विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव अभियान में जुटने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र यादव ने की। जसवंत मुखिया, अशोक, नरेश यादव, राशिद, उस्मान, शहजाद, नजर, कृष्णपाल, रामपाल, सतीश वाल्मीकि, दीपक, गौरव, हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें