ट्रायल में चयन होने पर खुशी जताई
बड़ौत। फतेहपुर पुट्ठी गांव में बृहस्पतिवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गांव की बेटी मानवी चौधरी का यूपी अंडर 19 चैलेंजर ट्राफी के ट्रायल में चयन होने पर खुशी जताई गई।
दादा सहदेव सिंह ने बताया की मानवी पिछले एक साल से रामपुर क्रिकेट एकेडमी में कोचिंग ले रही है। एक साल में ही उसका यूपी टीम के लिए चयन होना उसकी प्रतिभा को दिखाता है। मानवी ने बताया की उनकी सफलता के पीछे उनके कोच विनय तमंग, नितिन, उनके पिता वीरदेव, माता नीतू सिंह को बहुत योगदान है। इस दौरान जयदेव पूर्व प्रधान, कमलेश देवी, नीरज, वरदान, लोकेंद्र, विनोद ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।