फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अपर आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ ने खेकड़ा तहसील में किया निरीक्षण। अभिलेखों में खामियां मिलने पर जताई नाराजगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। अपर आयुक्त मेरठ मंडल प्रवीणा अग्रवाल खेकड़ा तहसील में निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने अभिलेख खसरा खतौनी का निरीक्षण किया। अभिलेखों में खामियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अपर आयुक्त प्रवीणा अग्रवाल शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे खेकड़ा तहसील पहुंचीं। उन्होंने खसरा खतौनी और सभी विभागों के अभिलेखों की जांच की। खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जता संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। तहसील परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। एसडीएम अपूर्वा यादव को खामियों को शीघ्र दुरुस्त कराने और तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू कराए जाने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने तहसील संपूर्ण समाधान दिवसों आने वाली शिकायतों की समीक्षा की। फरियादियों की शिकायतों का समय से गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों को भी जांचा।
विज्ञापन

एसडीएम को निकाय चुनाव संबंधित सभी कार्यों को पूर्ण कराने के साथ ही तहसील परिसर में साफ सफाई कराने और खसरा खतौनी में मृतक आश्रित के नाम समय अवधि में चढ़वाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान तहसील के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें