फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों के बिजली बिल माफ करने की नीति पर रोष जताया

Fri, 03 May 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे में किसान मजदूर संगठन की बैठक में किसानों के बिजली बिल माफ करने की नीति को गलत बताया। किसानों ने रोष जताया और पंचायत कर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कस्बे में सभासद रोहित शर्मा के आवास पर बृहस्पतिवार किसान मजदूर संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने कहा कि बिजली बिल माफी के लिए जबरन मीटर लगाने की योजना थोपी जा रही है। किसानों के कई सालों के बिल रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिल माफी के लिए दी गई शर्तों को हटाकर किसानों को सुलभ तरीके से लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की मांगे पूरी नहीं होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के नेतृत्व में देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर महेश शर्मा, रणबीर यादव, सभासद जितेंद्र, लीलू शर्मा, विक्की शर्मा, सभासद मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीपक शर्मा बने जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा को किसान मजदूर संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। जिस पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें