फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यायाम करने से स्वास्थ्य रहता है अच्छा : मनोज कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-एक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में सोमवार को योग कक्षा हुई, जिसमें योग शिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
योग शिक्षक प्रमोद कुमार, राकेश आर्य और प्रदीप ने प्रतिभागियों को कई आसन सिखाए। योग शिक्षक मनोज कुमार ने उत्पादासन, हलासन, सर्वांगासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन, चक्रासन और धनुरासन का अभ्यास कराया। उन्होंने कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ और उज्जायी जैसे प्राणायाम भी कराए। मनोज कुमार ने कहा कि व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे बीमारियां दूर होती हैं। उन्होंने सभी को रोजाना व्यायाम करने की सलाह दी। इस योग कक्षा में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, रामफल आर्य, सुरेश जिंदल, रणबीर कश्यप, आर्य भूषण, मनीष सिंघल और शकुंतला आर्य सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें