बड़ौत। फिजियोथैरेपी चिकित्सक एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को वेबिनार सेमिनार का आयोजन किया गया। डॉ कुमार प्रीतम ने कहा कि लकवा के मरीजों की तीन महीनों से हालत बहुत खराब है। उन्होंने चिकित्सा न मिलने पर भी चिंता जताई। डॉ सुशील कुमार ने कहा कोविड-19 के रेगुलेशन को ध्यान में रखते हुए फिजियोथैरेपी चिकित्सकों को उनके सेंटर खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ एसपी राठी ने कहा कि फिजियोथैरेपी एसोसिएशन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी एकजुट है। उन्होंने सीएमओ से जल्द से जल्द मांग पूरी करने की गुहार लगायी। इस अवसर पर डा संजीव आर्य, डॉ प्रताप लोयन, डॉ विभोर शर्मा, डॉक्टर ओमपाल सिंह आदि शामिल रहे।