फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: व्यायाम और योग का अभ्यास कराया

विज्ञापन
तवेलागढ़ी के नेता जी सुभाष चंद्र बोस मैमोरियल इंटर कॉलेज में चल रहे शिविर योगाभ्यास में भाग लेती - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दोघट। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेलागढ़ी में चल रहे आर्यवीर दल के शिविर में चौथे दिन छात्र-छात्राओं को सर्वांगसम व्यायाम और योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। शिविर के प्रशिक्षक भीष्म आर्य ने छात्र-छात्राओं को योग से होने वाले फायदों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से मनुष्य का शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं। शांति कुंज हरिद्वार से आई गायत्री ने छात्राओं को यज्ञ के मंत्रों का उच्चारण करना सिखाया। मौके पर विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह, जयराम आर्य, अजीत, सतीश, रविंद्र राणा, सुमित कुमार, साक्षी, प्रगति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें