बागपत। आबकारी विभाग को फैजपुर निनाना गांव में अवैध शराब की बिक्री करने की सूचना मिली थी। जिस पर टीम ने शुक्रवार को गांव में छापा मारा। टीम ने वहां कमरों में रखे कूलर, टंकी की भी जांच की। टीम ने ग्रामीणों को अवैध शराब की बिक्री न करने और ऐसा करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर टीम भेजकर जांच कराई गई थी, मगर टीम को वहां कुछ नहीं मिला।