फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Impact: समस्या उठाने पर छात्रों ने जताया आभार, बदला बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम, कर सकेंगे तैयारी

Sat, 07 Jan 2023 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत

सार

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर बागपत के हजारों छात्र-छात्राओं  को मुश्किल में डाल दिया। हालांकि जब अमर उजाला ने स्टूडेंट की समस्या उठाई तो परीक्षा शैड्यूल बदल दिया गया।
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर बागपत के हजारों छात्र-छात्राओं और कॉलेज संचालकों को असमंजस में डाल दिया है। क्योंकि अभी तक न तो पेपर ही डाउनलोड हुए हैं और न ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण। हैरानी की बात यह भी है कि परिषद ने गत माह तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई है। ऐसे में शनिवार से शुरू होने वाली परीक्षा की तैयारियां करने का भी विद्यार्थियों को मौका तक नहीं दिया। वहीं अमर उजाला ने जब इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो परीक्षा शैडयूल बदल दिया गया। अब यह परीक्षा 25 जनवरी से शुरू होगी।

विज्ञापन


पॉलिटेक्निक कॉलेजों में हर साल अगस्त माह तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करा दी जाती थी, उसके बाद विधिवत रूप से छात्र-छात्राएं कोर्सों को पूरा करने में जुट जाते हैं। मगर शिक्षा सत्र 2022-23 में पहली बार गत 12 दिसंबर माह तक दाखिले की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। ऐसे में विद्यार्थियों को न तो कोर्स पढ़ने का मौका मिला और न ही कॉलेज संचालकों को पढ़ाने का। ऐसी स्थिति में प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा एकाएक बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी करने से कॉलेज संचालक व छात्र-छात्राएं असमंजस में पड़ गए हैं।

दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र आशीष और निशांत ने बताया कि गत माह ही सिविल में प्रवेश किया था। ये नहीं सोचा था कि परीक्षा इतनी जल्द शुरू हो जाएगी, अभी तक सही ढंग से हमारी पढ़ाई भी शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: हाजी याकूब कुरैशी और बेटा इमरान दिल्ली से गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजे जेल

विज्ञापन

ये है जनपद में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थिति
जनपद में एक अनुदानित दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक कॉलेज, दो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोताना और किरठल के अलावा 13 प्राइवेट संस्थाएं हैं। जिनमें लगभग आठ हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है।

ये है पहला एग्जाम
मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, सिविल ईपीसी, कंप्यूटर साइंस में विभिन्न विषयों की 24 से अधिक परीक्षा आज से शुरू हो रही है।

ये बोले कॉलेज प्राचार्य
दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक कॉलेज बड़ौत के प्रधानाचार्य अजय त्यागी का कहना है कि प्राविधिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। शनिवार से जनपद में परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा से पहले दिन ऑनलाइन पेपर डाउनलोड किया जाता है और परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया जाता है। मगर न तो पेपर ही डाउनलोड हुआ और न ही परीक्षा केंद्र। ऐसी स्थिति में भला कैसे छात्र परीक्षा दे पाएंगे। हालांकि विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। देर रात में परीक्षा केंद्र व पेपर डाउनलोड की पूरी उम्मीद है। सभी जानकारी विद्यार्थियों को ऑनलाइन मिल जाएगी। 

शनिवार को हुई बातचीत में कॉलेज प्रधानाचार्य अजय त्यागी ने बताया कि पहले परिषद ने 7 जनवरी से बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था, अब फिर से बोर्ड कार्यक्रम जारी किया गया है, अब 25 जनवरी से परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें