ये है जनपद में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थिति
जनपद में एक अनुदानित दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक कॉलेज, दो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोताना और किरठल के अलावा 13 प्राइवेट संस्थाएं हैं। जिनमें लगभग आठ हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है।
ये है पहला एग्जाम
मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, सिविल ईपीसी, कंप्यूटर साइंस में विभिन्न विषयों की 24 से अधिक परीक्षा आज से शुरू हो रही है।
ये बोले कॉलेज प्राचार्य
दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक कॉलेज बड़ौत के प्रधानाचार्य अजय त्यागी का कहना है कि प्राविधिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। शनिवार से जनपद में परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा से पहले दिन ऑनलाइन पेपर डाउनलोड किया जाता है और परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया जाता है। मगर न तो पेपर ही डाउनलोड हुआ और न ही परीक्षा केंद्र। ऐसी स्थिति में भला कैसे छात्र परीक्षा दे पाएंगे। हालांकि विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। देर रात में परीक्षा केंद्र व पेपर डाउनलोड की पूरी उम्मीद है। सभी जानकारी विद्यार्थियों को ऑनलाइन मिल जाएगी।
शनिवार को हुई बातचीत में कॉलेज प्रधानाचार्य अजय त्यागी ने बताया कि पहले परिषद ने 7 जनवरी से बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था, अब फिर से बोर्ड कार्यक्रम जारी किया गया है, अब 25 जनवरी से परीक्षा शुरू होगी।