बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित सैनिक बंधु की बैठक में भूतपूर्व सैनिकों ने समस्याएं उठाई। डीएम ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के पदाधिकारियों ने डीएम से सीएसडी कैंटीन, शहीद स्मारक बावली का सुंदरीकरण, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के लिए भूमि आवंटन, ईसीएचएस पॉली क्लीनिक का निर्माण कराने की मांग की। डीएम ने सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के लिए जमीन आवंटन के लिए भूमि प्रबंधन समिति को जमीन तलाशने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व सैनिकों व उनके परिवार वालों को किसी भी तरह की समस्या न होने देने का आश्वासन दिया।
डीएम ने भूतपूर्व सैनिकों की कई समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। बैठक में अध्यक्ष शीशपाल सिंह, एडवोकेट चरण सिंह खोखर, श्रीभगवान, राजेंद्र सिंह, सतबीर सिंह, नरेश चंद, सलीम खान, हरपाल सिंह मौजूद रहे।