संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में जिला भूत पूर्व सैनिक समिति की अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जहां कलक्ट्रेट प्रभारी एसडीएम अजय कुमार ने पूर्व सैनिकों की समस्या सुनीं और समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
सभा में लुहारा के श्रीभगवान, सूबेदार जयकुमार सहरावत, सूबेदार मेजर ईश्वर सिंह, कुशलवीर, सतवीर सिंह और महेंद्र पाल ने पूर्व सैनिकों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। जहां पूर्व सैनिकों ने सड़कों के खराब होने, रास्तों में जलभराव, नालों से पानी की निकासी नहीं होने की समस्याएं उठाईं। इसके अलावा भी काफी समस्याएं रखी गईं। कलक्ट्रेट प्रभारी अजय कुमार ने पूर्व सैनिक समिति के पदाधिकारियों को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह, सूबेदार सत्येंद्र सिंह, सतबीर सिंह, सलीम खान, इंद्रपाल सिंह, डॉ़ मुकेश कुमार सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।