फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों को बड़ौत में ही मिले स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। गैडबरा गांव में रामपाल सिंह के आवास पर रविवार को भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक हुई। जिसमें चरण सिंह ने कहा कि सरकार को पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सुविधा बड़ौत में ही करानी चाहिए। जिले के सैनिकों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेरठ जाना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है। क्षेत्र में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाने की मांग की। उन्होंने 80 की आयु पार कर चुके पूर्व सैनिकों को अपना प्रमाण पत्र सैनिक पुनर्वास कल्याण बोर्ड कार्यालय में जमा कराने का आह्वान किया। बैठक में सूबेदार ब्रह्मसिंह, भोपाल सिंह, धारा सिंह, रामकुमार, रामनिवास, राजेंद्र, सत्यपाल सिंह, रणधीर, पीतम सिंह, रामपाल, आनंद पंवार, देवेंद्र शर्मा, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें