बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने 12 अक्तूबर को आयुर्वेद दिवस हर दिन हर घर थीम पर मनाने के निर्देश दिए गए। जिसमें लोगों को आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कलक्ट्रेट के सभागार में बृहस्पतिवार को आयुर्वेद दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। डीएम ने कहा कि इस बार आयुर्वेद दिवस जन भागीदारी और जन आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा। आयुष, उद्यान बंधु, बेसिक व माध्यमिक विभाग, पंचायत राज विभाग सहित अन्य विभाग शामिल होंगे। योग की तरफ आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डॉ दिनेश कुमार, डॉ. मोनिका गुप्ता मौजूद रहे।