फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 58 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दोनों मूल्यां केंद्रों पर मंगलवार को 58 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो है। दोनों केंद्रों पर 133 परीक्षक अनुपस्थित रहे। अधिकारियों ने परीक्षकों को निर्धारित समय में मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में मंगलवार तक इंटरमीडिएट की 35 हजार 400 उत्तर पुस्तिका और गांधी विद्यालय खेकड़ा में हाईस्कूल की 22 हजार 825 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। मंगलवार को श्री यमुना इंटर कालेज में 79 और गांधी विद्यालय में 54 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
कोई दे रहा गरीबी तो कोई गणित कमजोर होने की दुहाई
बागपत। यूपी बोर्ड के मूल्यांकन में छात्र अजीब-अजीब तर्क दे रहे हैं। कोई परीक्षा में पास होने के लिए गरीब होने की बात लिख रहा है तो कोई गणित में कमजोर होने की दुहाई दे रहा है। परीक्षकों का कहना है कि एक छात्र ने लिखा है कि वह गरीब परिवार से है। अगर वह परीक्षा में फेल हो गया तो उसके परिवार के लोगों की उम्मीद टूट जाएगी, गुरुजी कृपा कर मुझे पास कर देना। एक छात्र ने गणित की उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि गुरुजी मेरा गणित कमजोर है। कृपा करके गणित में पास कर देना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें