फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भारी वाहनों का प्रवेश बंद, रूट डायवर्जन किया गया

विज्ञापन
बागपत के निवाड़ा चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखते सीओ देवेंद्र शर्मा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
जिले में भारी वाहनों का प्रवेश बंद, बदली यातायात व्यवस्था लागू
विज्ञापन

बागपत। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में रविवार रात से यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। जिले में भारी वाहनों का प्रवेश बंद हो गया। भारी वाहनों को रोकने के लिए डूंडाहेड़ा, निवाड़ा व ककड़ीपुर चेकपोस्ट पर बैरियर लगा दिए गए हैं।
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने 17 जुलाई की रात्रि 12 बजे से रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया था, जो 27 जुलाई की रात 10 बजे तक जारी रहेगा। जिसके चलते रविवार रात से पुलिस ने बदली यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए जिले के सभी बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट रही और किसी भी भारी वाहन को जिले में प्रवेश नहीं करने दिया। जिस कारण सोमवार को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, मेरठ-बागपत हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर भारी वाहन नजर नहीं आए और सन्नाटा पसरा रहा। उधर, एसपी नीरज कुमार जादौन ने निवाड़ा चैकपोस्ट पर पहुंचकर रूट डायवर्जन का निरीक्षण कर भारी वाहनों को रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

--
इस तरह गुजरेंगे वाहन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे : हाईवे पर दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर व नोएडा जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश 27 जुलाई तक प्रतिबंधित रहेगा। उधर, 20 जुलाई की रात से अन्य वाहनों को ककड़ीपुर चेकपोस्ट पर रोक दिया जाएगा। जिन्हें 27 जुलाई की रात तक शामली से करनाल पानीपत, सोनीपत व ईपीई से होते हुए गंतव्य तक भेजा जाएगा।
--
बड़ौत-बुढाना मार्ग : 27 जुलाई तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा और हल्के वाहनों को 20 जुलाई से रोक दिया जाएगा। जिन्हें शामली से करनाल, पानीपत, सोनीपत से होते हुए गंतव्य तक भेजा जायेगा। उधर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर जाने वाला वाहनों को बहालगढ़ से पानीपत, करनाल, यमुनानगर के रास्ते से भेजा जाएगा और मेरठ, हापुड़ जाने वाले वाहनों को बहालगढ़ से राई, ईस्टन पेरीफेरल होते हुए गंतव्य तक भेजा जाएगा।
--
बागपत-मेरठ हाईवे : हाईवे पर 27 जुलाई तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 20 जुलाई से हल्के वाहनों को राष्ट्र वंदना चौक से ही मवीकलां से ईपीई से गंतव्य भेजा जाएगा और हिंडन चेकपोस्ट से बागपत की तरफ प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन

--
बड़ौत-मेरठ मार्ग : भारी वाहनों पर के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के साथ 20 जुलाई से हल्के वाहन भी रोक दिए जाएंगे। जिसमें मेरठ जाने वाले वाहनों को डेरा सच्चा सौदा आश्रम व मेरठ से बड़ौत की तरफ आने वाले वाहनों को खिवाई तिराहा बरनावा पर रोक दिया जायेगा।

ककड़ीपुर चैक पोस्ट के पास किया गया रूट डायवर्ट- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें