बागपत। शासन ने उद्यमियों को बिना ब्याज के ऋण जमा करने का मौका दिया है। ओटीएस योजना के अंतर्गत 31 मार्च तक ऋण जमा करने पर उद्यमियों को ब्याज में छूट प्रदान की जाएगी। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से बेरोजगार युवाओं को उद्योग लगाने के लिए सीबीसी (कन्सोर्शियम बैंक क्रेडिट) योजना के अंतर्गत ऋण दिया गया था। लगातार नोटिस के बावजूद कुछ उद्यमी ऋण जमा करने में लापरवाही बरत रहे हैं। बोर्ड की ओर से बकाएदारों को राहत प्रदान करने के ओटीएस योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत उद्यमी 31 मार्च तक बिना ब्याज के ऋण जमा कर सकते हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक मूलधन जमा नहीं करने पर बकाएदारों से ब्याज सहित वसूली की जाएगी।