खेकड़ा। खेकड़ा नगर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए दवाएं आदि सामान उपलब्ध कराने के लिए नगर निवासी उद्यमी और व्यापारी आगे आ रहे हैं। बुधवार को उद्यमी मुकेश गुप्ता और प्रासुक जैन ने कोविड अस्पताल पहुंचकर मरीजों के लिए सीरिंज बाक्स और जीवन रक्षक इंजेक्शन दान किए। इससे पहले भी लोगों ने मरीजों के लिए मास्क, सैनिटाइजर, स्टीमर और दवाई आदि सामान दान किया है। कोविड प्रभारी डॉ. ताहिर ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। इस दौरान धर्मेन्द्र सिंह, आयुष जैन, कृतिका जैन, अजय जैन, आकाश यादव, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।