फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्यालयों में छात्रों के नामांकन और पढ़ाई के स्तर का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के नामांकन अभियान से लेकर निर्माण कार्य और विद्यालयों में पढ़ाई के स्तर का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से मंडलीय अधिकारियों को नामित किया गया है। मंडलीय अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर योजनाओं का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन अभियान, निर्माण, प्रयोगशाला का निर्माण, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, खेल अनुदान राशि, विद्यालय स्वच्छता, विद्यालयों में शैक्षिक पंचांग के अनुसार पढ़ाई का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। विद्यालयों में निरीक्षण और सत्यापन के लिए राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से मंडल स्तर अधिकारियों को नामित किया गया है। अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण और निर्माण कार्यों का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट निदेशालय को सौंपेंगे। मंडलीय उप शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद को जिले के विद्यालयों का निरीक्षण और सत्यापन के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें