फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तीसरी आंख की निगरानी के बीच नामांकन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच कलक्ट्रेट में डीएम कोर्ट कक्ष में प्रत्याशी नामांकन करेंगे। कलक्ट्रेट में सभी जगह बैरिकेड लगा दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए वहां भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के नामांकन को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कलक्ट्रेट में बुधवार को बैरिकेडिंग लगा दी गई। बृहस्पतिवार से जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल रहेगा। उनके अनुसार नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ अन्य चार लोग आ सकते हैं। उनको अपने वाहन बाहर खड़े करने होंगे और चुनाव आयोग के नियमों का पालन करना होगा।

डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
डीएम ने बुधवार को अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट का निरीक्षण करने के साथ ही नामांकन कक्ष व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। किसी की तरफ से कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


रालोद, सपा, बसपा घोषित कर चुके प्रत्याशी
बागपत लोकसभा सीट पर सभी मुख्य पार्टियों ने प्रत्याशियों को लेकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। रालोद-भाजपा गठबंधन से डाॅ. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी बनाया हुआ है तो सपा-कांग्रेस गठबंधन से मनोज चौधरी मैदान में उतरे हैं। जबकि बसपा ने प्रवीण बंसल को प्रत्याशी बनाया हुआ है। बागपत सीट पर निर्दलीय भी काफी मैदान में उतरते हैं और अब देखना होगा कि पहले दिन कौन नामांकन करता है।

आजाद अधिकार सेना ने मुकेश शर्मा को बनाया प्रत्याशी
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मुकेश शर्मा को बागपत लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। नौसेना से सेवानिवृत्त और हजारीलाल इंटर कॉलेज खैला में सहायक शिक्षक मुकेश शर्मा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें