बागपत कलक्ट्रेट में जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र जमा करते जिला पंचायत सदस्य
- फोटो : BAGHPAT
जिला योजना समिति के सदस्य बनने को नामांकन कराया
बागपत। जिला योजना समिति के तीन सदस्य बनाने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नामांकन कराए गए। जिला पंचायत समिति के अध्यक्ष ही योजना समिति के अध्यक्ष होते हैं और जिला योजना समिति की अध्यक्ष ममता किशोर हैं। जबकि योजना समिति में 15 सदस्य होते हैं, इनमें 12 जिला पंचायत सदस्यों को योजना समिति का सदस्य तय कर लिया गया है। तीन सदस्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया।