फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों में लगाए खाप

विज्ञापन
बागपत : सम्मानित किए गए मास्टर मांगेराम। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सुल्तानपुर हटाना गांव में रविवार को दांगी खाप की तरफ से सम्मलेन किया। इसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ ही हरियाणा, दिल्ली, बिहार के खाप चौधरी और थांबेदार शामिल हुए। सम्मेलन में युवा पीढ़ी का मार्ग दर्शन करने के साथ ही समाज सुधार के लिए कार्य करने की बात कही गई। सभी खाप चौधरियों और थांबेदारों का सम्मान भी किया।
दांगी खाप के सम्मेलन में हरियाणा के रोहतक से पहुंचे पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा कि युवा पीढ़ी को मोबाइल और नशे से दूर रखना होगा। इसके साथ ही उनको सामाजिक कार्यों में लगाना होगा। क्योंकि आज की पीढ़ी में सामाजिक कार्य करने की लगन नहीं दिखाई देती है, जबकि पहले सबसे ज्यादा युवा ही सामाजिक कार्यों में शामिल रहते थे।
विज्ञापन

कहा कि दांगी खाप के चौधरी ओमबीर सिंह को पगड़ी इसलिए पहनाई गई थी कि उनका घर अब पूरा समाज है। वह पूरे समाज की देखरेख करने के साथ ही उसके लिए कार्य करते रहेंगे। उनको कई गांवों की जिम्मेदारी मिली है जो उनकी बड़ी ताकत है। पंवार खाप के चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि सभी को अपने बच्चों पर ध्यान देना होगा और उनको अपनी संस्कृति व समाज से जोड़ना होगा।
समाज में शिक्षा को बढ़ावा देंगे व कुरीतियों को दूर करेंगे
दांगी खाप के चौधरी ओमबीर सिंह ने कहा कि उनको समाज ने कई महीने पहले जिम्मेदारी सौंपी थी। उसके बाद ही उन्होंने समाज के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था, लेकिन खाप चौधरियों व थांबेदारों का बड़ा कार्यक्रम नहीं किया गया था। यह कार्यक्रम अब किया गया है और उनको समाज ने जिस तरह से जिम्मेदारी सौंपी है। वह उसके अनुसार समाज में शिक्षा को बढ़ावा देंगे तो कुरीतियों को दूर करने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों को करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
इन खाप चौधरी और थांबेदारों का किया सम्मान
पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, चौरासी गुर्जर खाप के चौधरी रामपाल सिंह, बत्तीसा खाप के चौधरी विनय सिंह, कालखंडे खाप के चौधरी संजय लिलौन, चौहान खाप के चौधरी विवेक चौहान, पंवार खाप के चौधरी धर्मबीर सिंह, राठी खाप के चौधरी ब्रह्मसिंह, चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष सिंह, धनकड़ खाप के चौधरी बिजेंद्र सिंह, धामा खाप के चौधरी जितेंद्र धामा, यादव खाप नोएडा के चौधरी राकेश, आंतिल चौबीसी के चौधरी हवा सिंह, चौधरी जयपाल सिंह बावली, बिजरौली थांबा चौधरी यशपाल सिंह, मेहर थांबा चौधरी ब्रजपाल सिंह, थांबा बारू चौधरी यामीन, बामनौली थांबा चौधरी रामकुमार, हिलवाड़ी थांबा चौधरी ओमवीर सिंह, मलकपुर थांबा चौधरी श्यामसिंह, बिराल थांबा चौधरी महक सिंह, मास्टर महकसिंह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तोमर आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
पूर्व प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह, डॉ. महक सिंह लुहारी, सतपाल सिंह, भगत सिंह, पूर्व प्रधान रविंद्र, राजफूल प्रधान, वीरेंद्र मास्टर, सोहनपाल, धर्मेंद्र, सतपाल दरोगा, महाराज सिंह लुहारी, हरपाल सिंह, जगमेर सिंह, महक सिंह, ओमप्रकाश खेड़ा, बिट्टू प्रधान, संजीव दांगी, एडवोकेट सतेंद्र दांघड, अजित सिंह दांगी, जोगेंद्र दांगी, इंद्रपाल सिंह।

बागपत के सुल्तानपुर हटाना गांव में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेते ग्रामीण।- फोटो : BAGHPAT

बागपत के सुल्तानपुर हटाना गांव में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हरियाणा के पूर्व विधायक- फोटो : BAGHPAT

बागपत के सुल्तानपुर हटाना गांव में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे हरियाणा के पूर्व विधायक आनंद- फोटो : BAGHPAT

बागपत : सम्मानित किए गए चौधरी महक सिंह इतिहासकार।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें