फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिलौचुपरा गांव में हुआ हमला, वीडियो बना रहे अवर अभियंता का मोबाइल तोड़कर दस्तावेज छीने
विज्ञापन

फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बिलौचपुरा गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। साथ ही टीम से दस्तावेज भी छीन लिए। इतना ही नहीं वीडियो बना रहे अवर अभियंता का मोबाइल तोड़ दिया गया। इसके बाद ऊर्जा निगम की टीम को किसी तरह वहां से जान बचानी पड़ी। इस मामले में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

फतेहपुर उपखंड के अवर अभियंता रामनिवास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी टीम के साथ बिलौचपुरा गांव में बिजली चोरी की सूचना पर छापामारी करने गए थे। उन्होंने एक मकान में तार डालकर हो रही बिजली चोरी पकड़ ली। उन्होंने मकान का दरवाजा खुलवाया तो मकान मालिक ने अपने दो बेटों और पत्नी के साथ मिलकर उनकी टीम पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम की टीम से हाथापाई करते हुए दस्तावेज छीन लिये गए। इस पूरे प्रकरण की वीडियो बना रहे अवर अभियंता के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया। साथ ही ऊर्जा निगम की टीम को दोबारा छापामारी करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में अवर अभियंता ने पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जिसकी जांच के आधार पर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें