फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचकर महिलाओं ने जमकर किया हंगामा
विज्ञापन

फोटो संख्या 13
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौली रोड गली नंबर पांच की महिलाओं ने सोमवार की शाम मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात अवर अभियंता पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया और रविवार की शाम से मोहल्ले में खराब पड़ी बिजली व्यवस्था को दुरूस्त कराने और पूरे प्रकरण की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारी महिलाओं में सरोज, सरिता, राखी, सुमन, रेनू सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले में रविवार शाम पांच बजे से बिजली गायब है, जिस कारण पूरी रात गर्मी से जूझना पड़ा। मोहल्ले में बिन बिजली पेयजल संकट गहरा गया, महिलाओं और युवतियों को दूरदराज स्थित हैंडपपों से पेयजल व्यवस्था करनी पड़ी। कई बार फोन पर कर्मचारियोें को सूचना दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जब सभासद पति अमित तोमर ने फोन कर अवर अभियंता रविंद्र कुमार व अन्य कर्मचारियों को मौके पर आकर बिजली व्यवस्था दुरूस्त कराने के लिए कहा तो, अवर अभियंता ने मोहल्ले में आकर शिकायतकर्ता महिलाओं के साथ अभद्रता की। इससे महिलाएं आक्रोशित हो उठी और उन्होंने मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि मुख्य शिकायत केंद्र शाम होते ही शराब के अड्डे में तब्दील हो जाता है, कर्मचारियों का ध्यान बिल्कुल भी बिजली सप्लाई पर नहीं है।
विज्ञापन

बाद में महिलाओं ने फोन कर अधिशासी अभियंता द्वितीय केपी पुरी को शिकायत दर्ज कराई, उन्होंने जल्द समस्या का समाधान कराएं जाने का आश्वासन दिया। अवर अभियंता रविन्द्र कुमार ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि वहां पर रखे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में जो खराबी थी, उसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें