बड़ौत। ऊर्जा निगम व विजीलेंस की टीम ने अभियान चलाकर सोमवार को बकाएदार 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। साथ ही करीब 25 लाख की राजस्व वसूली की। ऊर्जा निगम ने 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया हुआ है। सोमवार को एक्सईएन प्रथम बृजेश कुमार यादव व एक्सईएन नितिन जायसवाल में टीम ने नगर व देहात में 25 लाख से अधिक की राजस्व वसूली कर 30 से ज्यादा बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। वहीं एक्सईएन नितिन जायसवाल ने कहा कि बकाएदारों को हर हाल में विभाग को जमा करना होगा, अन्यथा कनेक्शन काटे जाएंगे। कई जगह उन्हें बिजली चोरी की भी शिकायत मिली हैं, जिसकी जांच कराई जाएगी।