फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमचक की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पर अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में नेहरू मूर्ति के पास एक व्यापारी द्वारा आमचक की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम व सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

नगर की नेहरू मूर्ति के पास आमचक की जमीन पर एक व्यापारी ने लोहे का जाल लगाकर कब्जा कर लिया। इस मामले की शिकायत कुछ व्यापारियों ने एसडीएम सुभाष सिंह से की। जिसके बाद बुधवार को एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ युवराज सिंह ने खुद मौके पर जाकर मामले की जांच की तो शिकायत सही पाई गई। एसडीएम ने प्रशासन व पुलिस की टीम को बुलाकर अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें