फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अधिकार देने से होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। भारतीय किसान संघ उत्तराखंड के प्रदेश संगठन मंत्री सुखराम पाल राणा ने केंद्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि और किसानों को दूसरे प्रदेशों में फसल बेचने का अधिकार देनेे पर आभार व्यक्त किया। सुखराम पाल राणा शुक्रवार को संघ के जिला अध्यक्ष राकेश पूनिया के पुत्र की हुई सड़क दुर्घटना में मौत पर शोक व्यक्त करने उनके गांव पहुंचे थे। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को दूसरे प्रदेशों में भी फसल बेचने का जो अधिकार दिया है, वह एक अच्छा कदम है। इससे किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी। इस अवसर पर राजेश त्यागी, डॉक्टर संजीव कुमार, डॉ वीर सिंह, कृष्णपाल, इकबाल, ब्रह्मपाल, ईश्वर, सुमित, पवन कुमार, राहुल, धर्मपाल ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें