फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पठानकोठ में कर्मचारियों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पठानकोठ मोहल्ले में खराब पड़े टावर को ठीक करने पहुंचे चार कर्मचारियों को लोगों ने बंधक बना लिया और हाथापाई की कोशिश की। विरोध करने पर भीड़ ने एक मकान पर पथराव भी किया। पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकारते हुए मामला शांत कराया। पीड़ितों ने मोहल्ले में दस से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पठानकोठ मोहल्ले के रहने वाले इशान के मकान की छत पर एक कंपनी का टावर लगा हुआ है, जो पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है। इशान ने फोन कर कंपनी को खराब पड़े टावर को ठीक करने की सूचना दी। चार कर्मचारी शुक्रवार शाम टावर को ठीक करने के लिए पहुंचे। इस सूचना पर मोहल्ले के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और टावर को हटाने की मांग करते हुए कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
आरोप है कि टावर से निकलने वाली किरणें बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए घातक है। इससे हटाने के लिए तहसील व कंपनी के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उधर मकान मालिक इशान का आरोप है कि कर्मचारियों को बंधन मुक्त करने की बात कहने पर मोहल्लेवासियों ने मकान पर पथराव किया और तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाठी फटकारते हुए भीड़ को भगाया। इशान ने 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मकान में घुसकर तोड़फोड़ और पथराव करने के संबंध में तहरीर दी। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें